Thursday, June, 26,2025

केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, IAS-IPS व पूर्व अफसरों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, सांसद मंजू शर्मा, सी पी जोशी, राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक सहित राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं अन्य विशिष्ट सेवाओं के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आलोक की स्मृति में आयोजित शोक सभा में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और आलोक की पत्नी ऋतु सिंह, पुत्र अमन व अवि सहित अन्य परिवारजनों को इस दुखद घड़ी में हिम्मत रखने की प्रेरणा दी। सभा में आईएएस तन्मय कुमार, रोहित कुमार, सिद्धार्थ महाजन, रोली सिंह, ए एस भाटिया, आलोक रंजन, राजीव ठाकुर, आईपीएस ओम प्रकाश, रोली अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सेवारत आईएएस, आईपीएस और सेवानिवृत्त अधिकारी ए के आहूजा, श्रीमत पांडेय, जे सी मोहंती इत्यादि भी उपस्थित थे।

प्रशासनिक गुणों को किया याद

शोक सभा में उपस्थित विभिन्न व्यक्तियों ने स्वर्गीय आलोक के साथ अपने अनुभवों को साझा कर उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक निर्णयों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आलोक एक सुलझे हुए, नीतिनिष्ठ और दूरदर्शी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाने जाते थे और उन्हें प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली में राज्य की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओम प्रकाश सहित राज्य सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। आलोक का निधन सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery