Friday, July, 17,2026

समोसे, जलेबी पर चेतावनी संबंधी दावे 'भ्रामक और गलत'

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को उन खबरों को भ्रामक, गलत और निराधार करार दिया जिनमें दावा किया गया है कि उसने विक्रेताओं को समोसे, जलेबी और लड्डु जैसे खाद्य पदार्थों के बारे में चेतावनी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विभिन्न खाद्य पदार्थों में वसा और ज्यादा चीनी के बारे में स्वास्थ्य संदेश पर उसकी सलाह विक्रेताओं को उनके उत्पादों पर चेतावनी प्रदर्शित करने का निर्देश नहीं है, और रेखांकित किया कि यह भारत की समृद्ध 'स्ट्रीट फूड' संस्कृति को
लक्षित नहीं करता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सामान्य परामर्श लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में वसा और अतिरिक्त चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यवहारिक निर्देश है, न कि किसी विशेष खाद्य उत्पाद के बारे में। परामर्श में अन्य संदेशों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें फल, सब्जियां और कम वसा वाले विकल्पों जैसे स्वस्थ भोजन को बढ़ावा दिया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery