Wednesday, August, 19,2026

हिस्ट्रीशीटर का एक करोड़ का भवन सीज

हनुमानगढ़: पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंगलवार को टाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी इरफान खान का करीब एक करोड़ रुपए कीमत का मकान फ्रीज कर दिया। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि चक 11 आरपी, लखूवाली स्थित 3429 वर्गफीट के दो मंजिला भवन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई हुई। एएसपी अरविंद के सुपरविजन में सीओ हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह की टीम ने कार्रवाई की। इरफान खान पुत्र काले खां लबाना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित 40 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसने नशा तस्करी से अर्जित धन से मकान बनाया। छह नवंबर 2024 को उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। एसपी बी. आदित्य के अनुसार पिछले एक माह में पांच नशा तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। लखूवाली में सोमवार को स्कॉर्पियो पर फायरिंग में भी इरफान की भूमिका सामने आई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery