Tuesday, April, 22,2025

सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 97,000 पार

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर रिकॉर्ड तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना सोमवार को 1,760 महंगा होकर 97,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले सोने की कीमत 94,910 प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, आया है। एक किलो चांदी 1,091 की तेजी के साथ 96,242 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो हालिया उच्चतम स्तरों में शामिल है। इससे पहले चांदी 95,151 प्रति किलो थी। गौरतलब है कि 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। सोने और चांदी की इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में मजबूती और घरेलू मांग में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। निवेशक अब इसे सुरक्षित विकल्प मानकर इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

तेजी के पीछे ये हैं तीन बड़े कारण

ट्रेड वॉर और मंदी का खतरा
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी से वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है, जिससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। मंदी की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। मंदी के समय सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है।
रुपए में गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपए में लगभग 4% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आयातित सोना महंगा हो गया है। भारत सोने का बड़ा आयातक है, इसलिए रुपए की कमजोरी से कीमतों पर दबाव आता है और दाम बढ़ते हैं।
शादी का सीजन और बढ़ती मांग
शादी-विवाह का मौसम शुरू होने से सोने की ज्वेलरी की मांग में इजाफा हो रहा है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों के ज्वेलर्स के मुताबिक ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि समृद्धि और निवेश का प्रतीक भी है।

शेयर बाजारः निवेशकों की संपत्ति में 32 लाख करोड़ का इजाफा

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी से निवेशकों की संपत्ति 32 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक चढ़कर 79,408.50 पर बंद हुआ। पांच दिनों में सेंसेक्स 5,561 अंक यानी 7.53% बढ़ा है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 4,25,85,629 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेश, बैंकों के बेहतर नतीजे और सकारात्मक घरेलू संकेतों ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है। तिमाही नतीजों से भी बाजार में उत्साह देखा जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery