Friday, June, 27,2025

चांदी सर्वकालिक उच्च स्तर पर बेटे लक्ष्यराज ने दी मुखाति भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निभानी चाहिए मा सोना 1,300 रुपए के उछाल के साथ रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली: अमेरिकी शुल्क को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ। सोने की कीमत 1,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ। सोमवार को इसकी कीमत 1,300 रुपए के उछाल के साथ 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपए उछलकर 90,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। गुरुवार को यह 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस साल अब तक, सोने की कीमतें एक जनवरी को 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपए या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपए हो गई है। शुक्रवार को होली के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद थे। चांदी की कीमतें भी 1,300 रुपए बढ़कर 1,02,500 रुपए प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। गुरुवार को चांदी 1,01,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 14.48 डॉलर बढ़कर 2,998.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुक्रवार को इसने 3,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery