Tuesday, November, 25,2025

चांदी एक दिन में ₹10,825 महंगी

नई दिल्ली: दिवाली से पहले सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 2,630 रुपए बढ़कर 1,24,155 पर पहुंच गया, जबकि चांदी का दाम 10,825 रुपए उछलकर 1,75,325 प्रति किलो हो गया।

वहीं सोमवार को 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के दाम भी क्रमशः 1,13,726 और 93,116 पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, हाजिर और वायदा दोनों बाजार में कीमतों में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 50.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने बताया कि अमेरिका-चीन के बीच तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति माने जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ा रहे हैं।

रिटेल महंगाई आठ साल में सबसे कम

सितंबर में रिटेल महंगाई करीब 8 साल के निचले स्तर 1.54% पर आ गई है। इससे पहले जून 2017 में भी यह इतनी थी। इसकी वजह खाने-पीने की कुछ वस्तुओं की कीमतों में गिरावट है। वहीं, अगस्त में रिटेल महंगाई 2.07% रही थी। रिटेल महंगाई के आधिकारिक आंकड़े सरकार ने 13 अक्टूबर को जारी किए हैं। रिजर्व बैंक (RBI) का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में बनाए रखना है। महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। महीने-दर-महीने की महंगाई माइनस 0.64% से घटकर माइनस 2.28% हो गई है। सितंबर महीने में ग्रामीण महंगाई दर 1.69% से घटकर 1.07% हो गई है। वहीं, शहरी महंगाई 2.47% से घटकर 2.04% पर आ गई है।

चांदी की कीमत बढ़ने के कारण

  • त्योहारों की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है।
  • रुपए की कमजोरी के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल जैसे उद्योगों में चांदी की मांग बढ़ी है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery