Tuesday, November, 25,2025

भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण में युवा शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत आज केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आत्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टि से भी पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

रविवार को इस्कॉन के यूथ फेस्टिवल 'उगार 2025' में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल समृद्ध भारत बनाना नहीं, बल्कि संस्कारवान, संवेदनशील और संतुलित भारत बनाना है, जो विश्व के कल्याण के लिए कार्य करे। आज का युवा अनेक दबावों से गुजर रहा है। उसके सामने प्रतिस्पर्धा, कॅरिअर की अनिश्चितता और डिजिटल व्यसन जैसी चुनौतियां हैं, परंतु भारत का दर्शन उसे दिशा देता है। स्वामी प्रभुपाद जी ने कहा था कि जब व्यक्ति भीतर से बदलता है, तब समाज और राष्ट्र का भी उत्थान होता है। गीता कहती है, 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन', यही आज के युवा के लिए जीवन का मंत्र है। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को अभिमान रहित उत्कृष्टता और अहंकार रहित आकांक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन त्याग की नहीं, बल्कि शुद्ध कर्म की बात करता है। जब युवा अपने कर्म को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं, तब उनका जीवन केवल सफल नहीं, बल्कि सार्थक बनता है। शेखावत ने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत बनाना केवल सरकार या कानून की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है। नशा चाहे पदार्थों का हो, डिजिटल व्यसन का या विचारों का, उससे मुक्त होकर ही भारत अपनी असली शक्ति पहचान सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery