Friday, September, 26,2025

मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को मिल रहा वैश्विक मान-सम्मान

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत आज अपने इतिहास के अभूतपूर्व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकारों ने हीन भावना के चलते भारतीय परंपराओं की उपेक्षा की और उन्हें महत्वहीन करार दिया। विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञान भारतम् अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ पर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को वह मान-सम्मान मिल रहा है, जिसकी वह सदैव हकदार रही है।

उन्होंने कहा कि भारत किसी का अनुकरण नहीं कर रहा, बल्कि स्वयं नेतृत्व कर रहा है। भारतीय लिपियों के लिए देश में ही तकनीक विकसित की जा रही है और विद्वानों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि एक जरिया है। हम एआई, ब्लॉकचेन और डिजिटल आर्काइव्स की मदद से पांडुलिपियों तक पहुंच को सरल बनाएंगे और मेटाडेटा को मानकीकृत कर उनकी ट्रांसक्रिप्शन व ट्रांसलेशन में मदद करेंगे। पारंपरिक संरक्षण की विधियां भी उतनी ही जरूरी हैं, जैसे प्रिवेटिव स्टोरेज, एंटी-बायोलॉजिकल और स्थानीय सामग्री के संरक्षण का पारंपरिक ज्ञान। हमारी रणनीति ट्रीटमेंट्स इन दोनों पहलुओं का संतुलित संयोजन होगी, जिसमें वैज्ञानिक सटीकता के साथ-साथ सांस्कृतिक संवेदनशीलता भी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर केंद्रित इस अतिविशिष्ट आयोजन में 250 से अधिक वक्ता और 200 शोधपत्र भारतीय ज्ञान परंपरा को नई दिशा देंगे।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ज्ञान भारतम' में शामिल हुए जयपुर से प्रतिनिधि

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान भारतम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में विश्वगुरु दीप आश्रम शोध केंद्र, जयपुर के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वर, सुरेंद्र शर्मा और कपिल अग्रवाल प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। 34 सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ज्ञान परंपराओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह से भी प्रतिनिधि मिले और सम-सामयिक सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery