Tuesday, August, 26,2025

गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नए अध्याय का प्रतीक

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अन्य तीन चुने गए गगन यात्रियों को देश के 'रत्न' एवं राष्ट्रीय आकांक्षाओं के अग्रदूत करार देते हुए रविवार को कहा कि गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक नए अध्याय का प्रतीक है।

सिंह ने यहां सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चार गगन यात्रियों को सम्मानित किया। यह समारोह 'एक्सिओम 4' मिशन की सफलता के बाद आयोजित किया गया है, जिसमें शुक्ला भी शामिल थे और उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला चार चुने गए गगन यात्री हैं। वायु सेना सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह भी शामिल हुए।

गांव-खेत में काम आ रही है अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरिक्ष से प्राप्त प्रौद्योगिकियां भारत के हर गांव और हर खेत में काम आ रही हैं, फिर चाहे वह संचार उपग्रह हो या मौसम निगरानी हो या आपदा प्रबंधन हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अंतरिक्ष यात्रा में पीछे नहीं रह सकता। आने वाले समय में अंतरिक्ष खनन, गहन अंतरिक्ष अन्वेषण और ग्रहीय संसाधन मानव सभ्यता की दिशा को पुनर्परिभाषित करेंगे।

क्या है गगनयान परियोजना

मोदी ने गगनयान परियोजना की औपचारिक घोषणा 2018 में की थी। इस परियोजना का उद्देश्य तीन सदस्यीय चालक दल को 2027 में तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किलोमीटर की कक्षा में भेजना है।

शुक्ला की यात्रा सैन्य-असैन्य एकीकरण का प्रतीक

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यात्रा को 'असैन्य-सैन्य एकीकरण का प्रतीक' बताया। वह भारतीय वायु सेना की वर्दी पहनते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में उनकी यात्रा केवल सशस्त्र बलों या केवल भारत की ओर से नहीं, बल्कि समस्त मानवता के प्रतिनिधि के रूप में थी। इस ऐतिहासिक मिशन के माध्यम से असैन्य क्षेत्र में उनका योगदान इतिहास में सदैव अंकित रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery