Friday, April, 18,2025

निष्पक्ष न्याय के लिए नास्तिक होना जरूरी नहीं

नई दिल्ली : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने कहा है कि निष्पक्ष न्याय देने के लिए किसी जज का नास्तिक होना जरूरी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाने से पहले उन्होंने भगवान से समाधान सुझाने की प्रार्थना करने की बात नहीं कही थी। 

साक्षात्कार में जस्टिस चंद्रचूड़ ने अयोध्या फैसले, अनुच्छेद 370 और न्यायिक पारदर्शिता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह गलत है। सोशल मीडिया पर मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के जजों का उद्देश्य हमेशा व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करना और जनता का न्यायपालिका में विश्वास बनाए रखना होता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर चंद्रचूड़ ने कहा, संविधान बनने के समय यह अस्थायी प्रावधान के रूप में जोड़ा गया था। यह माना गया था कि यह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। क्या 75 साल कम होते हैं ट्रांजिशनल प्रोविजन को खत्म किए जाने में। 

जजों पर काम का काफी दबाव

पूर्व सीजेआई ने राममंदिर के फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों पर काम का काफी दबाव होता है और अपनी थकान मिटाने के लिए वे अलग-अलग तरीके अपनाते है। मेरे लिए यह तरीका ध्यान और प्रार्थना है। यह मुझे सिखाता है कि हर धार्मिक समुदाय के साथ निष्पक्ष रहना जरूरी है। मैं इस तथ्य से इनकार नहीं करता कि मैं आस्तिक व्यक्ति हूं। हमारे संविधान में स्वतंत्र जज बनने के लिए जरूरी नहीं कि व्यक्ति नास्तिक हो। मैं अपने धर्म को अहमियत देता हूं। लेकिन मेरा धर्म, सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी भी धर्म का व्यक्ति आए आपको इंसाफ समान रूप से देना होता है। मैंने जो कहा था वह ये कि- ये मेरा धर्म है।

पीएम मोदी के घर आने पर क्या बोले चंद्रचूड़ ?

जब उनसे पूछा गया कि CII रहते हुए उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे, तो उन्होंने कहा, हमारी व्यवस्था इतनी परिपक्व है कि लोग समझते हैं कि उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के बीच शिष्टाचार का मामलों से कोई लेना-देना नहीं होता। इस मुलाकात से पहले हमने इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मामलों पर फैसला दिया था, जिसमें हमने उस कानून को रद्द कर दिया, जिसके तहत चुनावी फंडिंग के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लाए गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery