Tuesday, August, 26,2025

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी से वार्ता आज

नई दिल्ली: फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। दक्षिण प्रशांत देश के प्रधानमंत्री के रूप में राबुका की यह पहली भारत यात्रा है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने फिजी के नेता का यहां हवाई अड्डे पर स्वागत किया। फिजी के नेता के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें फिजी के स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राबुका के बीच सोमवार को व्यापक वार्ता होगी।

पीएम मोदी राबुका के सम्मान में दोपहर के भोज की भी मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फिजी साझेदारी को और गहरा करेगी। फिजी समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्र है। दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक और आपसी संबंध मजबूत हैं। भारत और फिजी के बीच संबंध 1879 में शुरू हुए, जब ब्रिटेन सरकार भारतीय मजदूरों को अनुबंध प्रणाली के तहत फिजी ले गई थी। राबुका की भारत यात्रा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फिजी यात्रा के एक साल बाद हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery