Thursday, June, 11,2026

मेरे खिलाफ षड्यंत्र हमेशा रचे गए, चाहे कोई भी राज हो

जयपुर: नकली बीज मामलों में एसीबी की जांच और हालिया गिरफ्तारियों के बाद राजस्थान की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। वहीं, मंत्री ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र हमेशा रचे गए हैं, चाहे कोई सा भी राज हो। मीणा ने कहा कि नकली खाद-बीज और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की वजह से विरोधी परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिसको मैं कार्रवाई में ले गया, उसने कबाड़ा कर दिया। उसी ने गलत काम किया, लेकिन दोष उन पर मढ़ा जा रहा है। मीणा ने कहा कि वे किसी भी जांच से नहीं डरते और यदि आरोप सिद्ध हो जाएं तो वे स्वयं मंत्री पद छोड़ने को तैयार हैं।

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार और कृषि मंत्री पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नकली बीज और उगाही के नेटवर्क में मंत्री से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ रही है, जिसके चलते पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है। कांग्रेस ने मांग की है कि नैतिक आधार पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटाना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि लगातार सामने आ रहे तथ्यों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग दोहराई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery