Tuesday, August, 12,2025

सरकार के पास पूर्व सैनिकों के रोजगार का रिकॉर्ड नहीं

नई दिल्ली: प्रदेश के पूर्व सैनिकों की बेरोजगारी से जुड़ा मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठाया गया। जवाब में केंद्र सरकार की तरफ से राजस्थान में निवास कर रहे पूर्व सैनिकों की संख्या 2 लाख 12 हजार 415 बताते हुए कहा गया कि पूर्व सैनिकों के रोजगार संबंधित आंकड़ा राज्य और केंद्र दोनों के पास नहीं हैं। चूरू सांसद राहुल कस्वां के सवाल के जवाब में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि राजस्थान सैनिकों और पूर्व सैनिकों की संख्या के लिहाज से अग्रणी राज्यों में शुमार है। पूर्व सैनिकों को रोजगार मिल सके इसके लिए केंद्र, राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था है। साथ ही जयपुर, ब्यावर, कोटा
सहित 32 जिलों में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार विशिष्ट ट्रेनिंग सेंटर चलाए जाते हैं।

निजी सेक्टर में भी कई तरह की नौकरियों में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाती है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राजस्थान में पूर्व सैनिकों की सबसे ज्यादा संख्या झुंझुनूं की चिड़ावा तहसील में है। यहां 22 हजार 208 पूर्व सैनिक पंजीकृत हैं। चिड़ावा के अलावा शेष झुंझुनूं जिले के अन्य इलाकों में भी 21 हजार 389 पूर्व सैनिक निवास करते है। बहरोड़, जयपुर, सीकर, जोधपुर में भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं। राजस्थान में थल सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या एक लाख 96 हजार 349 है। वहीं नौसेना के 8423 और वायुसेना के 7643 पूर्व सैनिक राजस्थान में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery