Thursday, January, 29,2026

'दीपावली उत्सव' यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख त्योहार दीपावली को बुधवार को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिष्ठित सूची में शामिल कर लिया गया। यह ऐतिहासिक निर्णय दिल्ली स्थित लाल किले पर आयोजित अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान लिया गया। पहली बार भारत इस समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है, जो 8 से 13 दिसंबर तक चल रहा है। घोषणा के साथ ही लाल किला परिसर में 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंज उठे। पारंपरिक पोशाकों में कलाकारों ने मंच के सामने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं विशाल स्क्रीन पर दीपावली से जुड़ी झलकियां प्रदर्शित की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली का यह वैश्विक सम्मान 'दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा।' उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'भारत और दुनिया भर के लोग बेहद रोमांचित हैं।' दीपावली को सूची में शामिल किए जाने की घोषणा के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत की ओर से औपचारिक वक्तव्य दिया। यह उपलब्धि दीपावली को भारत की 16वीं ऐसी सांस्कृतिक परंपरा बनाती है जो अमूर्त विरासत सूची में दर्ज हुई है। इससे पहले कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, योग, गरबा नृत्य, रामलीला और वैदिक मंत्रोच्चार जैसी परंपराएं इस सूची में शामिल हैं। कार्यक्रम में पाक राजनयिक शोएब सरवर संधू ने भी भारत को दीपावली पर मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी। इससे एक दिन पहले पाक के सिंध प्रांत के लोक वाद्य बोरींडो को सूची में शामिल किया गया था।

टैग सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भीः शेखावत

केंद्रीय संस्कृति मंत्री शेखावत ने अपने संबोधन में कहा, 'हर भारतीय के लिए दीपावली अत्यंत भावनात्मक त्योहार है। पीढ़ियों से मनाया जा रहा यह उत्सव नवोन्मेष, शांति और अच्छाई की जीत का प्रतीक है।' उन्होंने कहा कि कुम्हारों, कारीगरों और लाखों परंपरागत हाथों ने इस विरासत को जीवित रखा है। यूनेस्को का यह टैग सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है कि दीपावली अपनी पवित्र परंपरा के साथ सदैव जीवित रहे।' उन्होंने लोगों से आगामी दीपावली पर 'कृतज्ञता का दीपक, शांति का दीपक और मानवता की साझेदारी का दीपक' जलाने की अपील की। अपने भाषण का समापन उन्होंने मंत्र 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' और नारे 'जय हिंद, भारत माता की जय, राजा रामचंद्र जी की जय' से किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery