Saturday, July, 25,2026

दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान, 15 उड़ानें डायवर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम मौसम में बदलाव के चलते इसका असर जमीन से आसमान तक हर जगह देखने को मिला। कई इलाकों में पहले तेज आंधी और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी तूफान के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 से ज्यादा फ्लाइटें डायवर्ट कर दी गई हैं। राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों मे शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई।

बिहार में 24 घंटे में 64 की मौत

दूसरी ओर बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिहार में ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान चली गई।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा में आंधी आई जबकि धर्मशाला में लू की स्थिति बनी रही। उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से निकला मलबा कई दुकानों और होटल में भर गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery