Wednesday, November, 05,2025

पुलिस मुठभेड़ में बिहार के चार कुख्यात अपराधी ढेर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार वांछित अपराधी मारे गए। ये अपराधी बिहार में जबरन वसूली और हत्या के कई मामलों में कथित रूप से संलिप्त थे। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेंद्र कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के निवासी रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश सहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जबरन वसूली और सुपारी लेकर हत्या कराने वाले 'सिग्मा एंड कंपनी' नामक गिरोह का हिस्सा थे। अधिकारी ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया पर हत्या की वारदातों का प्रचार करता था।

पुलिस ने कहा कि हाल में बरामद एक ऑडियो क्लिप में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शांति भंग करने के लिए रंजन द्वारा रची जा रही एक बड़ी साजिश की रूपरेखा बताई गई। गिरोह के सरगना रंजन पाठक पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित था और वह आठ अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने रंजन को एक 'खूंखार' अपराधी बताते हुए कहा कि पिछले तीन महीने में वह जबरन वसूली व हत्या की पांच वारदातों में लिप्त रहा था। वह 26 सितंबर को बिहार के सीतामढ़ी जिले में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला प्रमुख राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश शर्मा (40) की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शर्मा की हत्या के बाद, गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक 'नोट' जारी किया और उसे स्थानीय पत्रकारों के बीच प्रसारित किया।

पुलिस को भी दी थी खुलेआम चुनौती

पुलिस ने कहा कि पाठक सोशल मीडिया और ऑडियो संदेशों के जरिए पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहा था। हाल में उसने एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि अगले माह होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उसने यह धमकी दी थी। गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। अमन पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था। वह चार आपराधिक मामलों से जुड़ा था। इसी तरह, बिमलेश पर 25,000 रुपए का इनाम था। वह भी चार मामलों में शामिल था।

आरोपियों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई

पुलिस ने बताया कि रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर बुधवार देर रात दो बजकर 20 मिनट पर हुई यह मुठभेड़ हाल के वर्षों में दिल्ली में हुई सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक है। इस तरह की आखिरी बड़ी मुठभेड़ जून 2019 में हुई थी, जब गैंगस्टर राजेश भारती और उसके तीन साथियों को मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ तब हुई जब संयुक्त टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। ये आरोपी कथित तौर पर पिछले कई दिनों से दिल्ली में छिपे हुए थे और विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की ओर से लगभग 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई गई, जबकि पुलिस ने लगभग 15 से 20 गोलियां चलाई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery