Tuesday, April, 22,2025

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की अहम पहल शिष्टाचार दस्ता लॉन्च, 30 टीमें तैनात

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ की रोकथाम के लिये एक दस्ता 'शिष्टाचार' शुरू किया है, जिसकी कम से कम 30 टीमें राष्ट्रीय राजधानी में, विशेषकर संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं। इसका मकसद उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'एंटी-रोमियो स्क्वाड' बनाने का वादा किया था जिससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, इन दस्तों में पुरुष और महिला अधिकारी शामिल होंगे, जो संवेदनशील इलाकों में गश्त करेंगे, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे और महिलाओं से छेड़छाड़ के खिलाफ कानूनों के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे। इन दस्तों को छेड़छाड़ के मामलों में रोकथाम, हस्तक्षेप और पीड़ित की सहायता जैसे बहुआयामी दृष्टिकोण को अपनाने का निर्देश दिया गया है।

दस्तों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत या सांस्कृतिक नैतिकता को थोपे बिना कानून को प्रभावी रूप से लागू करें और पीड़ितों को अनावश्यक सार्वजनिक जांच या शर्मिंदगी से बचाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery