Saturday, September, 27,2025

कोर्ट ने किया सवाल... अब यूसीसी की ओर बढने का समय !

नई दिल्ली: क्या अब समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ओर बढ़ने का समय नहीं आ गया है, जिसमें ऐसा एकल ढांचा सुनिश्चित किया जाए, जहां व्यक्तिगत (पर्सनल लॉ) या प्रथागत कानून (कस्टमरी लॉ) राष्ट्रीय कानून पर हावी न हो? दिल्ली उच्च न्यायालय ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि इस टकराव के मद्देनजर विधायी स्पष्टता जरूरी है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी बलात्कार और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत देते समय की, क्योंकि उसने एक लड़की से विवाह किया था, जो कथित तौर पर नाबालिग थी। लड़की ने अपनी उम्र 20 वर्ष बताई, जबकि अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच है।

हाई कोर्ट ने कहा कि बार-बार होने वाला टकराव स्पष्ट है, अर्थात इस्लामी कानून के तहत, यौवन प्राप्त करने वाली नाबालिग लड़की कानूनी रूप से विवाह कर सकती है, लेकिन भारतीय आपराधिक कानून के तहत ऐसा विवाह पति को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराधी बनाता है।

न्यायाधीश अरुण मोंगा ने 23 सितंबर के एक आदेश में कहा, इससे एक गंभीर दुविधा पैदा होती है- क्या समाज को लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत कानूनों का पालन करने के लिए अपराधी बना दिया जाए? क्या अब यह समय नहीं आ गया है कि हम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ओर बढ़े, ताकि ऐसा एकल ढांचा सुनिश्चित हो सके, जिसमें व्यक्तिगत या प्रथागत कानून राष्ट्रीय कानून से ऊपर न हो?

अक्टूबर 2024 में गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी ने अदालत से जमानत की गुहार लगाई और कहा कि वह विचाराधीन कैदी के रूप में 11 महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि सौतेले पिता द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद लड़की मां बन गई थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery