Monday, April, 21,2025

जहां अधजले नोटों की बोरियां मिली थीं वहां पहुंची जांच टीम

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित नकदी बरामदगी के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित तीन-सदस्यीय आंतरिक समिति ने मंगलवार को जांच शुरू कर दी। समिति के सदस्य पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी एस संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनु शिवरामन हैं। सूत्रों के अनुसार, समिति के सदस्य न्यायमूर्ति वर्मा के 30, तुगलक क्रीसेंट स्थित आवास पर पहुंचे और करीब 30-35 मिनट तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उस समय न्यायमूर्ति वर्मा घर पर मौजूद थे या नहीं। टीम उस स्टोर रूम में गई, जहां 500-500 के अधजले नोटों से भरी बोरियां मिली थीं।

गौरतलब है कि 14 मार्च की रात न्यायमूर्ति वर्मा के निवास पर आग लगने की घटना के बाद कथित तौर पर नोटों से भरी चार से
पांच अधजली बोरियां बरामद हुई थीं। इस जांच के निष्कर्ष न्यायमूर्ति वर्मा के न्यायिक भविष्य को तय करेंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ इस मामले में बैठक की। इसमें तय किया गया कि सरकार राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद एक्शन लेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery