Wednesday, April, 09,2025

यशवंत वर्मा के घर पर नकदी का मामला बार एसोसिएशनों ने की FIR की मांग

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी घर से कथित तौर पर आधी जली हुई नकदी मिलने के मामले में गुरुवार को विभिन्न राज्यों के हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और सीजेआई से मुलाकात की। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने व वर्मा का स्थानांतरण वापस लेने की भी मांग की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आश्वासन दिया है कि वे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के तबादले की कॉलेजियम की सिफारिश वापस लेने पर विचार करेंगे। उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ पीठ, गुजरात, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की जबलपुर पीठ के बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य न्यायाधीश संजीव खत्रा समेत न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ से मुलाकात की।

लोकसभा में कानून मंत्री से बयान देने की मांग

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सरकारी आवास से नकदी मिलने का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठाया गया। कई सदस्यों ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कानून मंत्री से सदन में बयान देने की मांग की। टीएमसी के कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस घटना के बाद न्यायपालिका पर जनता का विश्वास डगमगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि न्यायाधीश वर्मा के खिलाफ लोकपाल जांच क्यों नहीं की जा रही है। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि यह घटना नागरिकों की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली है और सरकार को इस मामले पर बयान देना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery