Tuesday, April, 22,2025

कांग्रेस-आप वाले जनता को सपने दिखाकर भ्रमित करते हैं : सीएम

नई दिल्ली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली के शालीमार बाग, रिठाला और मुंडका विधानसभा क्षेत्र जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। दिल्लीवासी अब इस अंधकारमय शासन से मुक्ति चाहते हैं और आने वाले चुनाव में ऐसे झूठे लोगों को सबक सिखाकर भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस और आप के लोग चुनाव आने पर मदारी की तरह आते हैं और जनता को झूठे वादे और सपने दिखाकर भ्रमित करते हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ईमानदारी और सादगी का ढोंग करते थे, मगर करोड़ों रुपए खर्च कर अपने लिए शीशमहल बनवा लिया।

भाजपा ने कभी वादों की राजनीति नहीं की
भजनलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुशासन के कारण दिल्ली में आज प्रदूषण, टूटी सड़कों, सीवरेज के गंदे पानी, ट्रैफिक जाम और पेयजल की कमी की भारी समस्या है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वही करते हैं। दिल्ली के पड़ोसी राज्य राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें हैं, जो लगातार विकास के कार्य करवा रही हैं। भाजपा की सरकार ने कभी कोरे वादों पर राजनीति नहीं की। भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली को वह समृद्धि और विकास मिलेगा, जिसकी यह हकदार है। दिल्ली को आप-दा से मुक्ति मिलने वाली है। भजनलाल ने मुंडका सीट से प्रत्याशी गजेन्द्र दराल, रिठाला से कुलवंत राणा और शालीामार बाग से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में प्रचार किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery