Tuesday, April, 22,2025

एग्जिट पोल: आम आदमी पार्टी का ‘तख्तापलट’ होने के संकेत दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की वापसी!

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 साल बाद सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ, और 8 फरवरी को मतगणना होगी। अधिकतर चुनाव सर्वेक्षणों ने भाजपा की बढ़त और आम आदमी पार्टी (आप) की हार का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल बताया गया है।

दिल्ली में 58.06 प्रतिशत मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई है। 58.06% लोगों ने इस बार मतदान किया। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 64.33% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 54.58% मतदान हुआ है। एग्जिट पोल सटीक साबित होते हैं, तो 26 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी होगी। n पेज 8 भी देखें

         एग्जिट पोल के अनुमान

    भाजपा    आप    कांग्रेस
मैट्रिज सर्वेक्षण    35-39    32-37    0-2
पी-मार्क पोल    39-49    21-31    0-1
पीपुल्स इनसाइट    40-44    25-29    0-2
पीपुल्स प्लस    51-60    10-19    0
पोल डायरी    42-50    18-25    0-2
चाणक्य स्ट्रेटजीज    39-44    25-28    2-3
डीवी रिसर्च    36-44    26-34    0
माइंड ब्रिंक    21-25    44-49    0-1
वीप्रिसाइड    18-23    46-52    0-1
SAS    38-41    27-30    0-1

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery