Thursday, June, 26,2025

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों में भय पैदा कियाः सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने सभी उद्देश्य हासिल कर लिए और यह आतंकवादियों के मन में डर पैदा करने में सफल रहा।

सिंह सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष के दौरान दिए गए 51 भाषणों के संग्रह का सोमवार को विमोचन किया। सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह विकसित भारत के दृष्टिकोण का कर्म ग्रंथ बनेगा।

रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल भाषणों का संग्रह है, बल्कि यह भारत के भविष्य को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। वे इस पुस्तक को भारत के भविष्य की पटकथा लिखने वाला दस्तावेज मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक देश की शासन प्रणाली, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर आधारित विमर्श को दर्शाती है।

भारत की निर्णायक और प्रभावशाली सैन्य नीति का उदाहरण

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी उल्लेख किया और कहा कि इसने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की निर्णायक और प्रभावशाली सैन्य नीति का उदाहरण बताया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस तरह की कार्रवाइयों के जरिए दुनिया को यह संदेश दे दिया गया है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति के भाषणों का इस संग्रह को अंग्रेजी में 'विंग्स टू आवर होप्स-वॉल्यूम-2' और हिंदी में 'आशाओं की उड़ान-खंड-2' नाम से पुस्तक रूप में प्रकाशित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery