Friday, June, 19,2026

हजारों ग्रामीणों का पैदल मार्च, पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

डीग: जिले के सीकरी क्षेत्र के गांव बुढ़ली में हुए चर्चित प्रकरण को लेकर गुरुवार को सर्व समाज के बैनर तले हजारों ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, जाहिदा खान, पूर्व विधायक वाजिब अली और कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्वेता यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का हुजूम सबसे पहले पीड़ित परिवार के घर पर एकत्रित हुआ, जहां से पैदल मार्च शुरू होकर सीकरी के भगत सिंह चौक तक पहुंचा। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक वाजिब अली और पूर्व शिक्षा मंत्री जाहिदा खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीग के अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन को दो दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गई तो डीग जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

पुलिस ने परिजनों के आरोपों को बताया निराधार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 16 जून को पुलिस ने गांव में दबिश देकर घरों में तोड़फोड़ की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और आभूषण तक ले जाने जैसी घटनाएं हुई। साथ ही एक विशेष समाज को निशाना बनाकर कार्रवाई करने के आरोप भी लगाए गए। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अवैध हथियारों से जुड़े एक वीडियो की जांच के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी, जहां पुलिस दल पर हमला हुआ और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery