Friday, June, 27,2025

पड़ोसी के घर सूटकेस में मिला बच्ची का शव

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पड़ोसी के घर में नौ साल की बच्ची का शव सूटकेस में बंद मिला, जिसके बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, जिस व्यक्ति के घर में बच्ची का शव मिला वह अभी फरार है। पुलिस यौन उत्पीड़न समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मामले की जानकारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ ने लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आप नेता आतिशी ने मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है? आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

क्या है मामला?

परिजनों ने बताया कि बच्ची शाम सात बजे घर के पास ही में एक रिश्तेदार को बर्फ देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिस रिश्तेदार के घर वह बर्फ देने गई थी, उन्होंने बताया कि वह वहां लगभग पांच मिनट रुकी और चली गई। इसके बाद परिजन बच्ची की तलाश में जुटे। लोगों ने बताया कि बच्ची को अंतिम बार एक पड़ोसी के घर जाते देखा था। परिजन वहां पहुंचे तो बाहर ताला लगा मिला। परिजनों ने ताला तोड़कर घर के अंदर जाकर देखा तो बेटी खून से सने सूटकेस के अंदर मिली। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery