Friday, April, 18,2025

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार पर साधा निशाना, कहा...

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाने के साथ ही बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत उनकी तमाम समस्याओं का समाधान हो सके।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी नेता कन्हैया कुमार और प्रणव झा ने पूर्वांचली लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और अलग मंत्रालय का वादा किया। ये सभी नेता मूल रूप से पूर्वांचली हैं। उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा और आप ने पूर्वांचलियों की अनदेखी की है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही वादा किया था कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर छठ का पर्व महाकुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा। अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों को ये कहकर अपमानित करते हैं कि वे 500 रुपए का टिकट कटाकर आते हैं और पांच लाख का इलाज करा के चले जाते हैं। दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी  नड्डा हमारी तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं।

भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी की: सुप्रिया श्रीनेत
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने देश के कोने-कोने में जाकर, उन जगहों के सृजन का काम किया है, लेकिन ये शर्मनाक है कि उन्हें उनका हक देने के समय बेईमानी की जाती है। इसलिए कांग्रेस ने पूर्वांचल के लिए अलग मंत्रालय बनाने की घोषणा की है। ये एक प्रतिबद्धता है कि हम उनके मुद्दों को लेकर सजग हैं। पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली और देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, उनके लिए अलग मंत्रालय बनना जरूरी है। आप एवं भाजपा ने 30-35 लाख लोगों को नजरअंदाज कर सिर्फ वोट बैंक बनाने का जो पाप किया है, उसका अंत करना होगा। कन्हैया कुमार ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए, दिल्ली हमेशा से सबकी रही है, लेकिन अक्सर चुनाव के समय पूर्वांचलियों को गाली की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पूर्वांचल के लोगों के साथ ही हर वर्ग का विकास करना है। इसलिए जब आप कांग्रेस की गारंटियों को देखेंगे, जिन्हें ‘कांग्रेस का कूपन’ नाम दिया गया है, इसमें सभी की बात हो रही है।
आम आदमी पार्टी महिला विरोधी: ठाकुर 

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ आप पर तीखा हमला करते हुए इसे महिला विरोधी करार दिया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने आप सरकार पर महिला कल्याण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा, आप सरकार ने महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा करने में विफल रहे। ‘आप-दा’ सरकार ने स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया और उनके साथ मारपीट की।   

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery