Thursday, June, 26,2025

कर्नाटक में फिर होगा जातीय सर्वेक्षण

नई दिल्ली: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को कहा कि कुछ समुदायों की चिंताओं को दूर करने के लिए कर्नाटक में जातिगत आंकड़ों को फिर से एकत्र करने का फैसला किया गया है। कुछ समुदायों ने 10 साल पहले किए गए जातिगत सर्वेक्षण से बाहर रखे जाने जाने की शिकायत की थी।

यह निर्णय पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें बेंगलुरु भगदड़ और इस पर सरकार के कदमों को लेकर भी चर्चा की गई। बीते चार जून को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उपस्थित थे। इस बैठक में जातिगत सर्वेक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठा।

बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जातिगत गणना पर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी सोच रही है कि कर्नाटक सरकार ने जातिगत गणना में जो कुछ भी किया है, उस पर सैद्धांतिक रूप से सहमति होनी चाहिए। लेकिन जाति की गिनती को लेकर कुछ वर्गों और समुदायों में कुछ आशंकाएं हैं। राज्य सरकार ने एक दशक पहले जातिगत गणना कराई थी और यह आंकड़ा अब पुराना हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री को एक निर्धारित समय, जैसे 60-80 दिनों के भीतर पुनः गणना प्रक्रिया करने का सुझाव दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery