Tuesday, August, 12,2025

जम्मू कश्मीर पूर्ण राज्य के दर्जे का हकदार: खरगे

नई दिल्ली: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कई नेताओं ने पूर्ण राज्य की बहाली की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया और पार्टी नेतृत्व के साथ मुलाकात भी की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में संबोधित किया और उनकी मांग के प्रति समर्थन जताया। खरगे ने सोशल मीडिया मंच'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग पूर्ण राज्य के दर्जे के हकदार हैं। यह उनका संवैधानिक अधिकार है।

हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यही मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की जम्मू-कश्मीर के साथ लगातार विश्वासघात की नीति रही है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला खुफिया विफलता की गंभीर याद दिलाता है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। उनके लिए पर्याप्त मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने सीमा पार गोलाबारी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। वे शहीद हैं। खरगे ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रदेश कमेटी लोगों के लिए सड़कों पर लड़ रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery