Wednesday, August, 19,2026

मां को गोली मारी तो बेटे ने लाठी मारकर ली पिता की जान

चित्तौड़गढ़: जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के सुवाणियां गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह के अनुसार खेत पर विवाद के दौरान भगवाना लाल कालबेलिया (55) निवासी भैरूसिंह जी का खेड़ा ने अपनी दूसरी पत्नी भोमली को बंदूक से गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता द्वारा मां भोमली की हत्या से गुस्साए बेटे अनिल (22) ने लाठी से पिता भगवाना पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची भगवाना की तीसरी पत्नी (लिव इन पार्टनर) तारा भी गंभीर घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।

घर लौटने की बात पर भड़का विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक भगवान लाल (55) की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी लाडू (51) के दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी भोमली (50) से दो बेटे और दो बेटियां हैं। भगवान लाल पिछले कुछ समय से दोनों पत्नियों से अलग सुवाणियां में तारा (35) नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। दोनों खेत पर रहते थे। सोमवार रात करीब 9 बजे दूसरी पत्नी भोमली, लाडू और भोमली का बेटा अनिल परिवार के लोगों के साथ खेत पर पहुंचे। परिवार ने भगवान लाल को घर लौटने को कहा। शुरुआत में बातचीत शांत रही, लेकिन कुछ ही देर में गाली-गलौज होने लगी और विवाद बढ़ गया और भगवाना ने गोली चला दी। इसके बाद अनिल ने पिता पर हमला कर दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery