Monday, June, 15,2026

चित्तौड़ दुर्ग में गरजा बुलडोजर, 2 मंजिला अवैध इमारत ध्वस्त

चित्तौड़गढ़: विश्व धरोहर चित्तौड़ दुर्ग में वर्षों से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ रविवार तड़के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देश पर पुरातत्व विभाग (एएसआई), नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने राणा रतनसिंह महल के सामने एएसआई की खातेदारी भूमि पर बने अवैध दो मंजिला व्यावसायिक निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाया गया।

सुबह 4 बजे से टीमों ने संभाला मोर्चा, रास्ता बंद

अभियान की तैयारी सुबह चार बजे से ही शुरू कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर रामपोल से राणा रतनसिंह महल तक के मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया तथा वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सुबह पांच बजे भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। करीब 0.14 हेक्टेयर एएसआई भूमि पर बने दो मंजिला निर्माण को हटाने के लिए प्रशासन को 9 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर लगाने पड़े। अधिकारियों की निगरानी में चरणबद्ध तरीके से पूरे ढांचे को ढहाया गया।

अतिक्रमण की थी शिकायतें

पुरातत्व विभाग के नोडल अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि दुर्ग क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग की चौकी के निकट खड़ी की जा रही अवैध इमारत को भी ध्वस्त किया गया।

2024 में शुरू हुआ था विवाद

यह विवाद वर्ष 2024 में सामने आया था, जब एएसआई की आपत्ति और चेतावनियों के बावजूद संरक्षित क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग द्वारा रोक लगाने के बावजूद संबंधित भूमि का कई बार क्रय-विक्रय हुआ। वर्तमान में नीमच निवासी नीलेश भटनागर और अंकुर नामक व्यक्ति यहां व्यावसायिक भवन का निर्माण करवा रहे थे।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

कार्रवाई के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, एसडीएम बिनु देवल, एएसपी मुकुल शर्मा, डीएसपी बृजेश सिंह, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव सहित पुलिस, प्रशासन, पुरातत्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है तथा आगे भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि दुर्ग क्षेत्र में अन्य अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery