Tuesday, August, 12,2025

भारत जानता है हद तय करना: त्रिपाठी

नई दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि चीन पिछले कुछ दशकों में हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाता रहा है और उसकी सेना के छह-आठ पोत किसी भी समय वहां मौजूद रहते हैं, लेकिन भारत हद निर्धारित करना जानता है, जो आधी से अधिक लड़ाई जीतने के बराबर है।

एडमिरल त्रिपाठी ने यहां 'भारत 2047: युद्ध में आत्मनिर्भर' विषय पर आयोजित चाणक्य संवाद सम्मेलन में कहा कि भारत ने चीन को किसी भी ऐसी जगह पर नहीं आने दिया है, जहां हम नहीं चाहते कि वह आए। उन्होंने कहा कि चीन पिछले कुछ दशकों से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में अपनी मौजूदगी बढ़ाता रहा है, न केवल महासागर में बल्कि जमीन पर भी। पीएलए नौसेना, जो अब संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी नौसेना है, समुद्री डकैती के खत्म हो जाने के बावजूद आईओआर में किसी भी समय 6-8 बहुत सक्षम युद्धपोत तैनात रखती है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी चीजें घटित हो रही हैं। अच्छी बात यह है कि भारतीय नौसेना के रूप में हम पूरी तरह से जानते हैं कि क्या हो रहा है, कौन क्या कर रहा है, कहां और क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को समुद्री क्षेत्र में ऐसी निगरानी क्षमता प्राप्त है, जहां मानवयुक्त और मानवरहित दोनों प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही अंतरिक्ष आधारित निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त की जाती हैं। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में आने का उनका (चीन का) प्रारंभिक बहाना यह था कि वे समुद्री डकैती रोधी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन वह सब इतिहास बन चुका है। इसके अलावा, वह बड़ी संख्या में अनुसंधान पोत भी वहां तैनात कर रहा है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत केवल यह सुनिश्चित कर सकता है कि चीन हमारे हित वाले क्षेत्रों में कुछ भी न करे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery