Thursday, June, 26,2025

सेना की युद्ध की तैयारियों की रणनीतिक समीक्षा

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद रविवार को सेना के उत्तरी और पश्चिमी कमान का दौरा किया और युद्ध की तैयारियों की रणनीतिक समीक्षा की। इन दोनों कमानों ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दोनों कमानों के अलग-अलग दौरों में जनरल चौहान ने समग्र तालमेल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्यों को समय पर पूरा करने की सराहना की। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस की भी जमकर प्रशंसा की।

सेना के मुताबिक, सीडीएस ने रणनीतिक समीक्षा और परिचालन करौली में डकैतों ने हथियार डाल शुरू कर दी खेती मूल्यांकन करते हुए उभरते खतरों से निपटने के लिए सेवाओं में निरंतर सतर्कता और तालमेल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने दोनों कमानों से दुश्मन द्वारा निशाना बनाए गए नागरिकों के पुनर्वास में भी मदद करने का भी आह्वान किया।

आतंकवाद के खात्मे के प्रयासों की दी जानकारी

सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने जनरल चौहान को परिचालन तैयारियों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के खात्मे के प्रयासों की जानकारी दी। हरियाणा के चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने सीडीएस को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलों द्वारा की गई काइनेटिक और नॉन काइनेटिक कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। काइनेटिक वॉरफेयर युद्ध के पारंपरिक रूपों को संदर्भित करता है जिसमें शारीरिक बल एवं प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई शामिल होता है। नॉन-काइनेटिक वॉरफेयर से तात्पर्य ऐसी रणनीतियों एवं युक्तियों से है जिनका उद्देश्य प्रत्यक्ष शारीरिक हिंसा के उपयोग के बिना सैन्य या राजनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करना है। साइबर हमला, ड्रोन हमला, पेजर विस्फोट, उपकरणों में विस्फोट आदि घटनाओं को नॉन-काइनेटिक वॉरफेयर के उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery