Friday, April, 11,2025

जो खुद को बदलेगा, वही युद्ध के मैदान में टिकेगा

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि आज के युद्धक्षेत्र में वही टिके रह सकते हैं, जो स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं और खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल सकते हैं। सीडीएस चौहान ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम), सिकंदराबाद में यह बात कही। वह 21वीं सदी के जटिल सुरक्षा परिदृश्य संबंधी चुनौतियों पर उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम एचडीएमसी-20 का अध्ययन कर रहे भावी रणनीतिकारों को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जनरल चौहान ने समकालीन और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए तेजी से बदलती वैश्विक शक्ति गतिशीलता, गैर- पारंपरिक खतरों और तेज गति वाले 'एआई' व्यवधानों की विशेषता वाली तकनीकी प्रगति के बीच अनुकूलनशीलता, लचीलापन और दूरदर्शी नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण है। सीडीएस ने समन्वित प्रतिक्रिया के लिए संपूर्ण राष्ट्र के दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को आकार देने में भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका को रेखांकित किया। रक्षा सुधारों के वर्ष में राष्ट्रीय सुरक्षा
वास्तुकला और परिवर्तन प्रबंधन पर भाषण में उन्होंने सैन्य मामलों के विभाग के कामकाज और सशस्त्र बलों में एकीकरण और तालमेल को बढ़ावा देने की दिशा में परिवर्तनकारी अभियान के बारे में जानकारी दी।

अभ्यास 'वरुण' ने बढ़ाया कौशल

 भारत और फ्रांस के बीच 19-22 मार्च तक आयोजित नौसैनिक अभ्यास 'वरुण' ने संयुक्त कौशल बढ़ाने के अपने लक्ष्य को हासिल किया और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए साझा प्रतिबद्धता को मजबूत किया। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन जटिल अभ्यासों से बेहतर परिचालन अनुभव मिला है है तथा समकालीन समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक क्षमता मजबूत हुई है। द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का 23वां संस्करण भारत और फ्रांस के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी का प्रमाण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery