Friday, September, 26,2025

घर का कचरा बनेगा 'खजाना'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के लिए बड़ा फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने 1,500 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत बैटरी अपशिष्ट और ई-कचरे से महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) निकाले जाएंगे। यह योजना वित्त वर्ष 2025 26 से 2030-31 तक लागू रहेगी। सरकार के अनुसार, इस पहल से करीब 8.000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा और लगभग 70,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

आयात पर निर्भरता घटेगी

लिथियम, कोबाल्ट, निकल और रेयर अर्थ जैसे खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल, लैपटॉप और सोलर पैनलों के लिए जरूरी हैं। अब तक भारत इन खनिजों के लिए लगभग पूरी तरह आयात पर निर्भर था और चीन इस सप्लाई चेन पर हावी है। नई योजना से भारत अपनी घरेलू क्षमता विकसित कर रणनीतिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery