Monday, April, 07,2025

राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी की आलोचना देश शिवाजी को प्रेरणास्रोत मानेगा, औरंगजेब को नहीं : रविशंकर

नई दिल्ली: भाजपा ने मेवाड़ के महान शासक राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की टिप्पणी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज एवं मुगल शासक औरंगजेब की विरासत को लेकर विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा को 'देशद्रोही' बताते हुए कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस, सपा और वाम दलों ने मुस्लिम कट्टरपंथी मौलवियों को उनकी राजनीति पर 'वीटो' का अधिकार दे दिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ऐतिहासिक हस्तियों पर चर्चा हो रही है। कोई राणा सांगा जैसे महान राजा की आलोचना करते हुए कहता है कि उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया, तो कोई औरंगजेब की वकालत करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह देश शिवाजी को प्रेरणास्त्रोत मानेगा, औरंगजेब को नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान छत्रपति शिवाजी की उपलब्धियों को 'छिपाने' का प्रयास किया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery