Thursday, September, 10,2026

'सेवा' से शिखर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से होगी और 17 अक्टूबर तक जनसेवा, युवा संपर्क और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने इसे मोदी की 'सेवा और समर्पण' की यात्रा को जनता के बीच ले जाने का माध्यम बताया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। पहले दिन देशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शाम सात बजे 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रतीक के तौर पर दीप जलाएंगे।

7 अक्टूबर को बड़े आयोजन

अभियान का प्रमुख पड़ाव 7 अक्टूबर होगा। इसी दिन 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार पद संभाला था। भाजपा के अनुसार, इस अवसर पर जिला मुख्यालयों समेत करीब 1,000 स्थानों पर 'विकसित भारत 2047' के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। पदयात्रा, मोटरसाइकिल और साइकिल रैलियों के साथ 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' भी निकाली जाएगी।

ब्लॉक स्तर तक होंगे कार्यक्रम

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूलों में 'विकसित भारत' और मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 'सेवा मेरा योगदान' के तहत श्रमदान, स्वास्थ्य शिविर और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले कैंप लगाए जाएंगे।

युवाओं पर भी खास फोकस

भाजपा मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी के बीच दो 'सेवा यात्राएं' निकालेगी। करीब 1,000 युवा इन यात्राओं में शामिल होंगे। वहीं, 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' के जरिए युवाओं और स्टार्टअप्स को जोड़ा जाएगा। अभियान के समापन पर 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ' आयोजित करने की योजना है। इसमें पंचायत से संसद तक करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों शामिल होंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery