Friday, September, 26,2025

सिंधु जल संधि पंडित नेहरू की बड़ी भूल, पीएम मोदी ने सुधारा

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि सिंधु जल संधि सबसे बड़ी भूलों में से एक थी और इसे निलंबित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और गंभीर ऐतिहासिक भूल को सुधारा है। नड्डा ने 1960 की संधि को 'नेहरू की बहुत बड़ी भूल' बताते हुए आरोप लगाया कि इसने भारत की जल सुरक्षा और राष्ट्रीय हित को स्थायी रूप से खतरे में डाल दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र को यह पता होना चाहिए कि जब पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे, तो उन्होंने सिंधु बेसिन के 80 प्रतिशत जल को पाकिस्तान को एकतरफा तौर पर सौंप दिया था, जिससे भारत के पास केवल 20 प्रतिशत हिस्सा रह गया था।

नड्डा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, इस संधि पर सितंबर 1960 में हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन इसे संसद में दो महीने बाद नवंबर में और वह भी केवल दो घंटे की औपचारिक चर्चा के लिए रखा गया था। यह संधि इतनी बड़ी भूल थी कि पंडित नेहरू की पार्टी के सांसदों ने भी इसका कड़ा विरोध किया था। भाजपा नेता ने कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी का साहसिक नेतृत्व और 'राष्ट्र पहले' को लेकर उनकी प्रतिबद्धता न होती तो भारत आज भी एक व्यक्ति के गलत आदर्शवाद की कीमत चुकाता रहता। सिंधु जल संधि को निलंबित करके प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस द्वारा की गई एक और गंभीर ऐतिहासिक भूल को सुधारा है।

नड्डा ने कहा कि एक युवा सांसद के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी ने नेहरू की सिंधु जल संधि की धज्जियां उड़ा दी थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी ने चेतावनी दी थी कि नेहरू का यह तर्क त्रुटिपूर्ण था कि पाकिस्तान की अनुचित मांगों के आगे झुकने से मित्रता और सद्भावना स्थापित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery