Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस का ईरान को समर्थन देश हित के खिलाफः राजेश्वर सिंह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर ईरान जैसे आतंक समर्थक देश के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ और राजनीतिक तुष्टीकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ईरान मित्र नहीं, मानवता के लिए खतरा है। सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जब पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, ईरान का बचाव कर कांग्रेस ने एक बार फिर साबित किया है कि उसके लिए राष्ट्रहित नहीं, तुष्टिकरण की राजनीति सर्वोपरि है। डॉ. सिंह ने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों
से एकजुट होकर कांग्रेस की इस नीति का विरोध करने की अपील की। सिंह ने कांग्रेस द्वारा ईरान को पुराना मित्र कहे जाने पर तीखा प्रहार किया और याद दिलाया कि ईरान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपमानित किया है। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि इजराइल की कार्रवाई आत्मरक्षा नहीं बल्कि पूरे विश्व को परमाणु खतरे से बचाने का प्रयास है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery