Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस पार्टी का हिंदू विरोधी चेहरा हुआ उजागरः भाजपा

नई दिल्ली: भाजपा ने भगवान राम को 'पौराणिक पात्र' कहे जाने को लेकर राहुल गांधी की रविवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। 

पिछले महीने अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में परिचर्चा के दौरान राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को हिंदू विरोधी बताया। भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल की टिप्पणी से पता चलता है कि वह हिंदू भावनाओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा, कोई व्यक्ति हिंदुओं, सनातन धर्म और भगवान राम को जितना अधिक अपशब्द कहेगा, कांग्रेस में ऐसे व्यक्ति को पदोन्नति मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि राहुल गांधी और सोनिया गांधी मूलतः भगवान राम विरोधी और हिंदू विरोधी हैं। भंडारी ने कहा कि देश की जनता ने सनातन विरोधी लोगों, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी को नकार दिया है तथा आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी लगातार भारत की संस्कृति, इतिहास और इसकी महान हस्तियों का अपमान करते रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery