Saturday, June, 28,2025

3 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए 'राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और हर्ष मल्होत्रा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमशः महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे।

इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के लिए एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। नड्डा केंद्रीय मंत्री भी हैं। एक सूत्र ने कहा कि संभावना है कि अगले महीने पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कुछ राज्य इकाइयों के अध्यक्षों का चुनाव अगले सप्ताह होने की संभावना है और कुछ अन्य राज्य इकाइयां भी इसके तुरंत बाद ऐसा कर सकती हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। अब तक, उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery