Monday, August, 24,2026

मिशन 2027 के लिए BJP का रोडमैप तैयार

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हुई। इसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में खास तौर पर उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत अगले साल चुनाव होने वाले राज्यों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

जमीनी नेटवर्क होगा मजबूत

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब संगठन का फोकस चुनावी राज्यों में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियों को गति देने पर रहेगा। अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता से बाहर है, जबकि अन्य राज्यों में पार्टी या उसके सहयोगी सत्ता में हैं। ऐसे में भाजपा के लिए इन चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ताकत परखने के अहम मौके के तौर पर देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery