Tuesday, November, 25,2025

भाजपा आज चुनेगी नेता, पर्यवेक्षकों की टीम में मौर्य व मेघवाल शामिल

नई दिल्ली: बिहार में राजग की नई सरकार के गठन और उसके स्वरूप पर मंत्रणा तेज हो गई है। जद (यू) नेता संजय झा और ललन सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में सरकार के गठन के लिए राजग की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें नई सरकार में घटक दलों को मंत्री पद का आवंटन और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नाम पर मंत्रणा शामिल है। वहीं, भाजपा ने पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों नेताओं की टीम को पर्यवेक्षक के रूप में पटना भेजना रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ज्ञात रहे कि इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

बिहार में राजग की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और 19 नवंबर से निवर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की। जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार को फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और राजग के अन्य सभी घटकों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जद (यू) सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार को 19 नवंबर को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे एक दिन बाद वह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले एक समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के दौरान नए मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है।

पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह, राजनाथ सिंह और धर्मेद्र प्रधान सहित राजग के कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

दूसरी ओर नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौथरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए है। गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery