Sunday, October, 12,2025

69 लाख नाम कटे, 21 लाख नए जोड़े

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बिहार की अंतिम मतदाता सूची (SIR) प्रकाशित कर दी। फाइनल लिस्ट के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 7.42 करोड़ हो गई है। इस सूची से 69.29 लाख नाम हटाए गए और 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। SIR से पहले जून 2025 में बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने पर यह आंकड़ा 7.24 करोड़ रह गया था, जिसमें 65.63 लाख नाम कटे और 17 लाख नाम जोड़े गए।

अंतिम आंकड़े में हल्का बदलाव संभव

फाइनल सूची में पटना जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 48.15 लाख हो गई, यानी यहां 1.63 लाख नए मतदाता शामिल हुए। वहीं, सारण जिले में 2.24 लाख मतदाताओं के नाम कट गए, जिससे कुल मतदाता घटकर 29.02 लाख रह गए। निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाताओं द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों और पार्टियों या व्यक्तियों द्वारा दर्ज आपत्तियों के एक महीने तक चले मूल्यांकन के बाद ये संशोधन किए गए। आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरक सूचियां प्रकाशित होने पर अंतिम आंकड़े में हल्का बदलाव हो सकता है। वहीं, इस प्रक्रिया का विपक्ष ने तीखा विरोध किया है और आयोग पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery