Friday, October, 10,2025

छोटे दलों की बड़ी मांग, चुनौती से निपटने की रणनीति पर मंथन

पटना/नई दिल्ली: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने राज्य के आगामी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपने-अपने सहयोगी दलों के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए बुधवार को लंबी बातचीत की। दोनों गठबंधनों में शामिल दल खासकर छोटे दल भी अधिक सीट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राजग में शामिल बड़े दल जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा क्रमशः लगभग 102 और 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पटना में भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हुई जबकि कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक की। समझा जाता है कि कांग्रेस ने 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

प्रधान व तावड़े ने की पार्टी नेताओं से मंत्रणा

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के नेता विनोद तावड़े ने पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि उन्हें दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी है, जिसके बाद पार्टी आलाकमान फैसला लेगा।

राजद 135-140 सीटों पर लड़ेगा चुनाव, कांग्रेस को 52 सीटों की पेशकश

महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लगभग 135-140 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने कांग्रेस को 50-52 सीटें देने की पेशकश की है, जो कांग्रेस की मांग यानी 70 सीटों से कम हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन केवल 19 सीट जीती थी। 'इंडिया' गठबंधन का एक अन्य बड़ा घटक दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी उसे दी गई 20-25 सीटों से संतुष्ट नहीं है। पांच साल पहले भाकपा (माले) ने 19 में से 12 सीट जीती थी और इस बार बताया जा रहा है कि वह 40 सीट मांग रही है। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल एक और दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 40 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अडिग है।

राजगः मांझी ने मांगी 15 सीटें

राजग में शामिल दल हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि वह दावा नहीं, बल्कि अनुरोध कर रहे हैं कि उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक संख्या में सीटें दी जाए। मांझी ने पटना में पत्रकारों से कहा, अगर हमें कम से कम 15 सीटें नहीं दी गई तो यह मेरे और मेरी पार्टी के लिए अपमानजनक होगा। मांझी ने एक पोस्ट में भाजपा को संबोधित करते लिखा, हो न्याय अगर तो आधा दो। पर उसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम।

चिराग की पार्टी ने मांगी 45 सीटें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पहले लगभग 20-22 सीटें देने पर संतोष जताया था, लेकिन अब वह 25 और सीट मांग रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि पार्टी को कम से कम 45 सीट मिलनी चाहिए। पार्टी के एक नेता ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची तैयार

भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली है जिसे अब केन्द्रीय चुनाव समिति और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे चली इस बैठक में प्रत्याशियों के चयन के लिए विभिन्न मानदंडों पर विचार-विमर्श हुआ।

राजग में सब कुछ ठीकः जायसवाल

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पत्रकारों से कहा, राजग में सब कुछ ठीक है। सीट बंटवारे और पार्टी उम्मीदवारों के नाम समेत अन्य मुद्दों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। जायसवाल बुधवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल हुए। यह बैठक चार घंटे से ज़्यादा समय तक चली। प्रधान और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इससे पहले सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए मांझी से भी मुलाकात की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery