Monday, November, 03,2025

एनडीए में सीट बंटवारा... BJP-JDU 101-101 सीटों पर लड़ेंगी

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी 29 सीटों, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम 6 और जीतन राम मांझी की हम 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा नेता और बिहार चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि संगठित और समर्पित एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया। एनडीए में सबसे अधिक लाभचिराग पासवान को हुआ है। सूत्रों के अनुसार चिराग ने अपनी पसंद की 3 सीटें हासिल की हैं। हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर तीनों सीटें लोजपा के खाते में गई हैं। 2020 के चुनाव में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, जदयू 115 सीटों पर लड़ी और 43 सीटों पर जीती थी। तब चिराग एनडीए से अलग थे और 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीती थीं। इस बार चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं, जिससे गठबंधन को मजबूती मिली है।

धर्मेंद्र प्रधान बने 'संकटमोचक'

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सीट बंटवारे के गतिरोध को सुलझाते हुए बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान को 29 सीटों पर सहमत किया। बैठक के बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते नजर भी आए। इस बार बिहार में बीजेपी-जदयू को 'जुड़वा भाई' जैसा सहयोग मिला है। पहले जदयू कम से कम एक सीट भाजपा से ज्यादा मांग रही थी, लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ।

मोदी की अध्यक्षता में भाजपा CEC की बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में बिहार की 101 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर गहन चर्चा हुई। एनडीए के भीतर सीट बंटवारा तय होने के बाद भाजपा अब अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची को अंतिम रूप देने की दिशा में है। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery