Thursday, April, 17,2025

मंत्री यादव ने जलवायु संरक्षण और सतत विकास पर दिया जोर

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित स्वदेशी ज्ञान परंपरा और धारणक्षम विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

यह दो दिवसीय सम्मेलन शैक्षिक फाउंडेशन, शिवाजी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) और राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद (NCPSL) के सहयोग से आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ऊर्जा, जल, खाद्य संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरा प्रबंधन और एकल उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने 'स्वदेशी ज्ञान के धारणक्षम विकास में योगदान' पर विचार साझा किए। सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आर. के. मित्तल (कुलपति, डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ) और प्रो. अशोक के. नागावत (दिल्ली स्किल और एंटरप्रेन्योरशिप विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने की।

प्रो. आर. के. मित्तल ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित न रखकर, पर्यावरण संतुलन और स्वरोजगार को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। वहीं, प्रो. अशोक नागावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और तकनीकी नवाचारों के उपयोग से भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित रखते हुए समग्र विकास की दिशा में कार्य करने की बात कही। आयोजन समिति की ओर से शैलेश मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रोफेसर और शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 9 तकनीकी सत्रों में 340 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली सीएम की मुलाकात

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण, हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और स्वच्छ परिवहन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में पर्यावरणीय सुधार के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और विभिन्न विकास परियोजनाओं में सहयोग का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery