Tuesday, July, 21,2026

यादव ने UNFCCC के कार्यकारी सचिव से की मुलाकात

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रुपरेखा समझौता (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मुलाकात की और ऊर्जा के उपयोग में न्यायसंगत परिवर्तन एवं जलवायु वित्त समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'आज नई दिल्ली में यएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मिलकर खुशी हुई। हमने एजेंडा में शामिल महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से जलवायु अनुकूलन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जलवाय वित्त वैश्विक प्रगति आकलन और ऊर्जा के उपयोग में न्यायसंगत परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपना निर्धारित योगदान (एनडीसी) दिया है, बल्कि उन्हें तय समय-सीमा से काफी पहले सफलतापूर्वक हासिल भी कर लिया है। भारत जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए अन्य संबंधित क्षेत्रों में भी तेजी से कदम उठा रहा है। अगस्त 2022 में नियुक्त और 2025 में फिर से नियुक्त किए गए स्टील वैश्विक जलवायु परिवर्तन से जुड़ी बातचीत और समझौतों के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का नेतृत्व करते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery