Friday, December, 19,2025

मोदी का युवा सशक्तीकरण विकसित भारत की कुंजी

नई दिल्ली: भारत 24 की ओर से बुधवार को राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ताज पैलेस, मान सिंह रोड में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 'भारत भाग्य निर्माता-रोडमैप टू विकसित भारत' का भव्य आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में देश के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, राष्ट्रीय नेताओं, मंत्रियों और प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए आवश्यक रोडमैप पर व्यापक मंथन किया। कॉन्क्लेव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा नेता एवं लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (राजनीतिक एवं आर्थिक मामले) एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद जफर इस्लाम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र, सीबीओ एवं स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जम्यासी और भारत 24 की वरिष्ठ टीम ने किया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि यह कॉन्क्लेव राष्ट्र निर्माण को मजबूती देने, सार्थक संवाद को बढ़ावा देने और पीएम मोदी के आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत 24 की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में भी उसकी अहम जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने संबोधन में डॉ. जगदीश चंद्र के सार्वजनिक जीवन में योगदान की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा और श्रमिक सशक्तीकरण ही विकसित भारत की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, कौशल विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर ने डॉ. जगदीश चंद्र की प्रशंसा करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके व्यक्तित्व और ऊर्जा से लोग सहज ही प्रभावित हो जाते हैं, जो इस मंच की जीवंतता को दशांता है।

मोदी का चेहरा TRP में आज भी सबसे ज्यादा बिकता है: डॉ. जगदीश चंद्र

आज के इस सत्र के मुख्य अतिथि एवं लोकप्रिय भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का हार्दिक स्वागत है। यह कितना सुखद संयोग है कि आज से ठीक साढ़े तीन वर्ष पहले इस चैनल का उद्‌घाटन भी अनुराग जी ने ही किया था। आज उन्हें यह आनकर खुशी है कि इन तीन वर्षों में चैनल कहां से कहां पहुंच गया है। वी आर द फेस ऑफ द गवर्नमेंट अपार्ट फ्रॉम क्रिटिकल कवरेज। सबसे बड़ी बात यह है कि चैनल का जो स्लोगन है, वह 'विजन ऑफ न्यू इंडिया' है, जो प्रधानमंत्री जी का विजन डॉक्यूमेंट है। यह नरेंद्र मोदी सेंट्रिक चैनल है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमने तीन वर्षों में 80 जेसी शो किए। सभी शो की थीम प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रमों और नीतियों पर आधारित थी, जिन्हें YouTube और सोशल मीडिया पर 38 करोड़ लोगों ने देखा। इसका मतलब यह है कि टीआरपी के चेहरे पर आज भी नरेंद्र मोदी का चेहरा सबसे ज्यादा बिकता है और सबसे ज्यादा चलता है।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery