Thursday, March, 12,2026

जनसुझावों से तैयार होंगे वार्डों के मास्टर प्लान

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इन योजनाओं में महिला, युवा, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के सुझाव शामिल होंगे ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सुनियोजित विकास हो सके। सीएम मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि मास्टर प्लान को लघु, मध्यम और दीर्घकालिक श्रेणियों में विभाजित किया जाए। इनमें शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं पर साक्ष्य आधारित फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत संरक्षण भी जरूरी है। ग्रामीण परंपराएं, शिल्प कलाएं और धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व वाली योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि पलायन रुके और रोजगार बढ़े। ग्राम सभाओं से अनुमोदन के बाद विभाग इन योजनाओं को लागू करेंगे।

राजस्व संग्रहण में 7.10% की वृद्धि

दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रहण को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खनन ब्लॉक्स की नीलामी और पारदर्शी कर व्यवस्था से इस वर्ष समान अवधि में 7.10% अधिक राजस्व अर्जन हुआ है। जीएसटी में 8%, परिवहन में 9.51%, स्टांप ड्यूटी में 16.34% और खनन से 12% की वृद्धि दर्ज की गई। आबकारी से भी 7.52% अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। सीएम ने कर चोरी रोकने, अवैध खनन पर रोकथाम के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery