Wednesday, November, 04,2026

'मैं छोड़ता नहीं हूं... ब्याज सहित हिसाब चुकाता हूं'

जोधपुर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में पहुंचकर उन पर तीखा सियासी हमला बोला। 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद सरदारपुरा स्थित गोल बिल्डिंग चौराहे पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने गहलोत की खाद-बीज की दुकान, किसानों से जुड़े पुराने कारोबार, रिश्तेदारों को जमीन की लीज और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को लेकर सवाल उठाए। तल्ख अंदाज में उन्होंने कहा, 'मैं किसी को छोड़ता नहीं हूं, ब्याज सहित हिसाब चुकाता हूं। आप जैसा सुनना चाहते हैं, मैं वैसा सुनाने को तैयार हूं।' मुख्यमंत्री ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कांग्रेस आलाकमान से बहुत अच्छा प्रेम है, लेकिन कांग्रेस में अब उनकी चलती कहां है। उन्होंने कहा, 'मैं किसान का बेटा हूं और आप जादूगर के बेटे हैं। आपकी खाद-बीज की दुकान थी, किसानों को लूटने का काम करते थे।' भजनलाल ने आरोप लगाया कि उस समय नकली खाद-बीज बेचकर कई गुना कमाई की जाती थी और उनके भाई के गोदाम पर छापा भी पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि किसानों ने आज भी उस समय की पर्चियां संभाल रखी हैं। गहलोत से बिल काटने और किसानों से वसूली के तरीके पर जवाब मांगा।

रिश्तेदारों की लीज और RPSC नियुक्तियों पर घेरा

भजनलाल ने गहलोत पर जोधपुर की जनता के बजाय परिवार और रिश्तेदारों का भला करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान जोधपुर में किस तरह जमीन की लीज आवंटित की गई। RPSC में नियुक्तियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए। उन्होंने पूछा कि पैसे लेकर किसे सदस्य बनाया गया और बाद में उस सदस्य ने क्या किया। गहलोत के तत्कालीन पीएसओ के जेल जाने और नकल माफिया से कथित संबंधों का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हुए कथित घोटालों का हिसाब जनता के सामने आना चाहिए।

पेपरलीक और भ्रष्टाचार पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर पेपरलीक और नकल माफिया को संरक्षाण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। जल जीवन मिशन मामले में पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री और अधिकारियों के जेल जाने का जिक्र करते हुए गहलोत से पूछा कि जिन अधिकारियों पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, वे उनके कार्यकाल में भी पदों पर थे। तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

परिवारवाद, EVM पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर कांग्रेस EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, जबकि जीतने पर यही व्यवस्था सही हो जाती है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना और SIR के समय चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को भी उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने की राजनीति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार घुसपैठियों को बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

24 घंटे में माफी मांगें या सबूत दें: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को तथ्यहीन और व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित बताया। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर कपोल कल्पित कहानी प्रचारित की है। उन्होंने भजनलाल शर्मा को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे या तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या आरोपों के समर्थन में तथ्य और दस्तावेज सामने रखें। गहलोत ने अनंता रिजॉर्ट को विशेष पैकेज देने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले निवेश बोर्ड के इस फैसले की जांच सीबीआई से क्यों नहीं कराई जा रही?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery